दुनिया का सबसे बलशाली ये फल करता है, बुढ़ापे को भुरर्र…. खूब करे सेवन चमकने लगोगे दिन रात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कीवी फल विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। इस फल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। हालांकि, यह फल काफी महंगा होता है। आप आसानी से अपनी बालकनी या बगीचे में कीवी उगा सकते हैं। हालांकि, बीज से कीवी उगाना समय लेने वाला काम है। आपको इसमें धैर्य रखना होगा। अगर सही तरीका अपनाया जाए तो आप भी अपनी बालकनी में ताजा और स्वादिष्ट कीवी फल उगा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने घर की बालकनी या बगीचे में कीवी उगा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं-

यह भी पढ़िए :- soybean mandi bhaw: सोयाबीन के दामों में मची अफरा-तफरी, देखे ताजा मंडी भाव

ताजा कीवी लें

आपको ताजा कीवी लेना होगा। कीवी फल पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए। ताकि इसके बीज अच्छे से उग सकें। कीवी को काटें और इसके बीज निकाल लें। इसके बाद उन्हें अच्छे से धो लें। अब कीवी के बीजों को अंकुरित करने से पहले उन्हें ठंडे तापमान यानी फ्रिज में दो से चार हफ्ते के लिए रख दें। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ध्यान रखें कि बीजों को गीले पेपर टॉवल में लपेटकर रखें। आप इन्हें प्लास्टिक बैग में भी रख सकते हैं।

मिट्टी तैयार करें

बीज बोने के लिए आपको एक अच्छी तरह से जल निकास वाली मिट्टी तैयार करनी होगी। कीवी पौधे को एसिडिक मिट्टी की जरूरत होती है। आपको कीवी पौधे लगाने के लिए एक बड़ा गमला लेना होगा। इसमें एक छेद भी होना चाहिए ताकि पानी अलग से निकल सके। इस दौरान ध्यान रखें कि मिट्टी का पीएच लेवल 5.5 से 7.0 के बीच रहे। जब बीजों को ठंडे वातावरण में रखने के बाद बाहर निकाला जाए तो उन्हें मिट्टी में 1/4 इंच गहरे गड्ढे में बो दें।

गर्म तापमान और अच्छी नमी की जरूरत

अगर आप ज्यादा बीजों से कीवी उगाना चाहते हैं तो बीजों के बीच दो इंच की दूरी छोड़ दें। इसके बाद उस पर मिट्टी डाल दें। कीवी के बीजों को अंकुरित होने के लिए गर्म तापमान और अच्छी नमी की जरूरत होती है। इसलिए मिट्टी को नम रखने की कोशिश करें। ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि इससे बीज सड़ सकते हैं। आप गमले को प्लास्टिक से ढक सकते हैं।

रौशनी की जरूरत है

बीजों को मिट्टी में अंकुरित होने में 4 हफ्ते लग सकते हैं। जब बीज तैयार हो जाएं तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप मिले। जब पौधे थोड़े से बड़े हो जाएं तो कमजोर और छोटे पौधों को हटा दें ताकि मजबूत पौधों को बढ़ने के लिए जगह मिल सके। आपको बता दें कि कीवी का पौधा एक बेल होता है। इसलिए आपको इसके लिए सहारा का भी इंतजाम करना चाहिए। ध्यान रखें कि कीवी के पौधों को नियमित पानी की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़िए :- Betul Mandi Bhav: गेहूं के दाम ₹2800 पार,चने में बम्पर उछाल देखे बैतूल मंडी भाव 3 दिसंबर 2024,आज की ताजा जानकारी

3 से 5 साल में फल आता है

गर्मियों के दौरान उन्हें ज्यादा पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि पानी अच्छे से निकल जाए। पौधे को हर महीने खाद दें ताकि पौधा तेजी से बढ़ सके। कीवी के पौधों को फल लगने में 3 से 5 साल लग सकते हैं। जब फल पूरी तरह से पक जाएं और उनकी बाहरी त्वचा हल्के भूरे रंग की हो जाए तो इसका मतलब है कि उन्हें काटने का समय आ गया है। कीवी का पौधा बहुत संवेदनशील होता है। पौधे को हर दिन कम से कम 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए।

Leave a Comment