
MP News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,मध्यप्रदेश को मिलेंगे 11 नए केंद्रीय विद्यालय देखे सुची
MP News: भारत सरकार की आर्थिक मामलों की समिति ने पूरे देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। इनमें से 11 केंद्रीय विद्यालय मध्य प्रदेश में खोले जाएंगे। इस समिति के अध्यक्ष भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 112 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। नए विद्यालयों को जोड़ने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी।
यह भी पढ़िए :- SC ST OBC Scholarship: छात्रों को मिल रही 48000 रुपए की स्कॉलरशिप, जल्दी करे आवेदन यहाँ से
मध्य प्रदेश में 11 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची
- अशोक नगर, जिला- अशोक नगर
- नागदा, जिला- उज्जैन
- मैहर, जिला- सतना
- तिरोड़ी, जिला- बालाघाट
- बरघाट, जिला- सिवनी
- निवाड़ी, जिला- निवाड़ी
- खजुराहो, जिला- छतरपुर
- झिंझरी, जिला- कटनी
- सबलगढ़, जिला- मुरैना
- नरसिंहगढ़, जिला- राजगढ़
- सीएपीटी (सेंट्रल अकैडमी पुलिस ट्रेनिंग) भोपाल, कनहसैया
इन सभी केंद्रीय विद्यालयों को सिविल और डिफेंस सेक्टर के अंतर्गत शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़िए :- SBI Dairy Farm Loan: बिना गारंटी मिलेगा ₹4 लाख का लोन डेयरी फार्म खोलें, मासिक ब्याज 1% से भी कम
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इन नए विद्यालयों से प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों की तुलना में बेहतर माना जाता है। ये विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के लिए जाने जाते हैं।