Wheat Cultivation: एक्सपर्ट से जाने गेहूं की सिंचाई का सही समय, ताबड़तोड़ बढ़ेगा उत्पादन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Wheat Cultivation: गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय जानना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की फसल को करीब 4 से 5 बार सिंचाई की जरूरत होती है। पहली सिंचाई बुआई के 21 दिन बाद करनी चाहिए। इसके बाद दूसरी सिंचाई लगभग 45-50 दिन के बाद करें।

यह भी पढ़िए :- Anganwadi Recruitment 2024: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के बंपर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

तीसरी सिंचाई करीब 55-60 दिन के बीच करनी होती है। चौथी सिंचाई 75-80 दिन के अंदर करनी चाहिए। अगर इसके बाद भी फसल को पानी की जरूरत महसूस हो, तो पांचवीं और आखिरी सिंचाई 110 दिन के बाद करें। इस तरीके से समय पर सिंचाई करने से आपकी फसल अच्छी होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।

आखिरी सिंचाई क्यों जरूरी है?

विशेषज्ञ बताते हैं कि आखिरी सिंचाई फसल के लिए बहुत जरूरी होती है, क्योंकि कई बार गर्मी ज्यादा होने की वजह से गेहूं की फसल में “टर्मिनल हीट” का खतरा बढ़ जाता है। इससे दाने फटने लगते हैं और उत्पादन में नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए आखिरी सिंचाई करना जरूरी है।

यह भी पढ़िए :- Labour Copy Scholarship Yojana: श्रमिक बच्चों के लिए सरकार का तोहफा,अब बैंक खाते में आएंगे ₹51,000

खरपतवार हटाना क्यों है जरूरी?

गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए सिर्फ सिंचाई ही नहीं, बल्कि खरपतवार को हटाना भी बहुत महत्वपूर्ण है। खरपतवार फसल के पोषक तत्वों को नष्ट कर देती है और उत्पादन पर बुरा असर डालती है। इसलिए, समय-समय पर खरपतवार हटाकर फसल को स्वस्थ रखें।

अगर आप विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सही समय पर सिंचाई और खरपतवार प्रबंधन करेंगे, तो आपकी गेहूं की फसल की उपज बढ़ेगी और नुकसान का खतरा भी कम होगा।

Leave a Comment