Onion Price: मंडी में प्याज की भारी आवक से गिरे दाम, अगले हफ्ते और गिरावट की संभावना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Onion Price: बुधवार रात को अलवर मंडी में करीब 40 हजार बोरियां प्याज पहुंची, जो थोक भाव में 20 से 35 रुपये प्रति किलो के बीच बिकी। कीमतों में यह अंतर प्याज की गुणवत्ता और आकार के हिसाब से रहा। अच्छी गुणवत्ता और बड़े आकार वाली प्याज का थोक भाव 25 से 35 रुपये प्रति किलो था, जबकि छोटे आकार की प्याज 20 से 25 रुपये प्रति किलो में बिकी।

यह भी पढ़िए :- SBI Home Loan Apply: सपनो का आशियाना बनाने के लिए SBI दे रहा मात्र इतनी ब्याज दर पर लोन

दाम में आ रही गिरावट

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से अलवर मंडी में प्याज की आवक शुरू हुई थी, तब इसके दाम आसमान छू रहे थे, जिससे किसानों में खुशी थी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। बांग्लादेश बॉर्डर से मांग में रुकावट आने के कारण कीमतों में गिरावट शुरू हुई। इसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नई फसल की भारी आवक के चलते दाम और गिर गए हैं।

अलवर का प्याज कहां जा रहा है?

फिलहाल अलवर मंडी से रोजाना करीब 300 ट्रकों में प्याज देश के अन्य राज्यों को भेजा जा रहा है। मुख्य रूप से यह प्याज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरांचल भेजा जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार, मंडी में जो भी प्याज आ रहा है, वह तुरंत दूसरे राज्यों में सप्लाई हो रहा है।

यह भी पढ़िए :- Gold Silver Price: सोने और चांदी के दाम में फिर गिरे धड़ाम, जाने आज के तजा रेट

कीमतें स्थिर रहने की संभावना

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नई फसल की भारी आवक के कारण प्याज की कीमतों में कमी आई है। आने वाले दिनों में प्याज की कीमतें स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment