
Holiday List 2025: स्कूलो और सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी
Holiday List 2025 : नया साल 2025 आने वाला है और सरकारी कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें इस बार कितनी छुट्टियां मिलेंगी। सरकार ने आने वाले साल के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कर्मचारियों को कई साप्ताहिक अवकाश के साथ कुल 41 छुट्टियां मिलने वाली हैं।
यह भी पढ़िए :- BOI Pashu palan Loan Yojana 2025: BOI पशुपालन लोन योजना किसानों के लिए सुनहरा मौका
सरकारी कर्मचारियों को 2025 में 17 राजपत्रित अवकाश और 34 प्रतिबंधित अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा, 52 रविवार और 26 दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 98 से 100 छुट्टियां सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी। वहीं, बैंक कर्मचारियों के लिए यह संख्या 105 से 110 हो सकती है।
2025 की प्रमुख छुट्टियां
जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां रहेंगी। जनवरी में गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल और गणतंत्र दिवस होंगे। अप्रैल में महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कारण छुट्टियां रहेंगी।
अगस्त में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा, दीवाली और छठ पूजा होंगी।
लंबे वीकेंड और छुट्टियां
इस साल कई लंबे वीकेंड भी देखने को मिलेंगे। जैसे:
- 11-14 जनवरी: 11 और 12 जनवरी को शनिवार और रविवार, 14 जनवरी को मकर संक्रांति।
- 14-16 मार्च: होली के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां।
- 29-31 मार्च: शनिवार, रविवार और ईद उल-फित्र की छुट्टी।
अप्रैल में 12-14 अप्रैल और 18-20 अप्रैल को लंबे वीकेंड मिलेंगे। इसी तरह, अगस्त और सितंबर में भी स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद के आसपास लंबे वीकेंड रहेंगे।
यह भी पढ़िए :- PM Ujjwala Yojana 2.0: मिल रहे है फ्री गैस सिलैंडर, फटाफट करे आवेदन यहाँ से
2025 के मुख्य त्यौहार और अवकाश सूची
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)
- होली: 14 मार्च (शुक्रवार)
- गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)
- दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
- दीवाली: 20 अक्टूबर (सोमवार)
- क्रिसमस: 25 दिसंबर (गुरुवार)
इस साल की छुट्टियां और लंबे वीकेंड कर्मचारियों को बेहतर संतुलन और घूमने का मौका देंगे।