
MP Weather: मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर,तापमान गिरा, घना कोहरा देखे अपडेट
MP Weather: उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश का तापमान तेजी से गिर रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में सर्दी बढ़ गई है। सुबह के समय कई जगह घना कोहरा छाया हुआ है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताज़ा हाल…
यह भी पढ़िए :- Tata Motors: टाटा मोटर्स के शेयर में 4% उछाल, फटाफट जाने ब्रोकरेज की राय
हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड और जम्मू जैसे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही बर्फीली हवाओं ने राज्य में कंपकंपा देने वाली ठंड पैदा कर दी है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
अगले तीन दिनों तक बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली हवाओं की गति और तेज होगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। 20 से 22 जनवरी तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना, गुना, शिवपुरी, बालाघाट, सिवनी, उमरिया और उज्जैन में शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।
इन जिलों में अलर्ट जारी
आज मोरेना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़िए :- Gold Silver Price: सोने चांदी के दामों में घमाशान देखे आज का ताजा रेट
कई जिलों में पारा 7 डिग्री से नीचे
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है। अगले तीन दिनों तक घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर रहेगा।