
TATA Scholarship Yojana : छात्रों की पढाई में नहीं आएगी रूकावट, मिलेगी ₹12000 की स्कॉलरशिप
TATA Scholarship Yojana: TATA ग्रुप, जो भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, ने 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए TATA स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छात्रों को ₹10,000 से ₹12,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।
यह भी पढ़िए :- soyabeen bhaw: क्या 6000 का आंकड़ा छू पाएंगे सोयाबीन के रेट? जानिए बाजार का गणित
TATA Scholarship Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई न छोड़नी पड़े। इसके जरिए छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए जरूरी आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के पढ़ाई जारी रख सकें।
TATA Scholarship Yojana के लाभ
- छात्रों को ₹10,000 से ₹12,000 तक की राशि पढ़ाई के खर्च के लिए दी जाएगी।
- इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
- इस योजना से छात्रों के परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होता है।
पात्रता मानदंड
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हों।
- पिछली कक्षा (10वीं) में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- TATA कैपिटल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल आईडी कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़िए :- रातोरात लखपति बना देगा यह सुपरहिट बिजनेस, खर्चा भी पॉकेट बराबर
TATA Scholarship Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर योजना से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
- ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।