
LPG Price: आसमान से टपके गैस सिलेंडर के दाम, देख ले क्या है आज का भाव
LPG Price: गैस सिलेंडर हर घर के लिए बेहद जरूरी साधन है, लेकिन इसकी बढ़ती कीमतों ने आम जनता को काफी परेशान किया हुआ था। इसी बीच सरकार ने गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।
हाल ही में खबर आई है कि केंद्र सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से कटौती करने जा रही है। अगर आपके पास भी गैस कनेक्शन है या आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है।
यह भी पढ़िए :- Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी
अब हर घर तक पहुंचेगा एलपीजी सिलेंडर
आजकल लगभग हर घर में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। पहले बढ़ती महंगाई के चलते कई लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते थे। लेकिन अब सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है, जिससे हर कोई इसका लाभ उठा सकेगा।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती
नए साल पर, 1 जनवरी 2025 से तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। इसके बाद 19 किलो का सिलेंडर दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में सस्ता हो गया है।
- दिल्ली में सिलेंडर की कीमत ₹1818.50 से घटकर ₹1804 हो गई है।
- कोलकाता में ₹1927 से ₹1911 हो गई।
- मुंबई में ₹1771 से ₹1756 हुई।
- चेन्नई में ₹1980.50 से ₹1966 हो गई।
हालांकि, 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़िए :- ड्रिप सिस्टम टेक्नोलॉजी पर मिल रही 90% तक सब्सिडी, किसान कैसे उठाएं लाभ ?
नए कनेक्शन की सुविधा
जो लोग अब तक गैस कनेक्शन नहीं ले पाए थे, उनके लिए यह अच्छा समय है। कम कीमतों के चलते अब नया कनेक्शन लेना और भी आसान हो गया है। सरकार गैस सिलेंडर के वितरण सिस्टम को भी सुधार रही है, ताकि गैस सिलेंडर समय पर और आसानी से उपलब्ध हो सके।