Birth Certificate Apply: अब 5 मिनट में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र वो भी घर बैठे जाने प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Birth Certificate Apply: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है, आप घर बैठे 5 मिनट में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उसके बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र आजकल हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है, यह पहचान और नागरिकता का प्रमाण का काम करता है। 1 अक्टूबर 2023 से जन्म प्रमाण पत्र को आधार कार्ड की तरह ही एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है। जन्म प्रमाण पत्र को घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है और इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए :- Free Tablet Yojana: स्कूली छात्रों को मिलेंगे फ्री टेबलेट यहां देखें कट ऑफ और पूरी जानकारी

अगर आपके बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल में ही बन जाता है, इसके लिए सरकारी अस्पताल अधिकृत है, लेकिन अगर जन्म प्राइवेट अस्पताल में हुआ है तो आपको 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करना होगा, हालांकि आप इसे 21 दिन बाद भी बनवा सकते हैं।

भारत में बच्चों और बड़ों दोनों के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी हो गया है। आज के समय में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने, स्कूल में एडमिशन लेने, सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक अकाउंट खुलवाने, शादी के समय उम्र के प्रमाण के रूप में और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान और सरल कर दी गई है। आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई कर सकते हैं। चूंकि जन्म प्रमाण पत्र सभी कामों में जरूरी है इसलिए इसे लेने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद कैंडिडेट को 15 से 20 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले कैंडिडेट को जन्म प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, फिर आपको होम पेज पर साइन अप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इसके बाद पूछी गई सामान्य जानकारी भरकर रजिस्टर करना होगा, फिर आपके ईमेल आईडी पर मिले लिंक की मदद से यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।

यह भी पढ़िए :- PNB Personal Loan: सिर्फ 1% मासिक ब्याज दर पर पाएं ₹3 लाख का लोन, 72 महीने की आसान EMI

इसके बाद कैंडिडेट को वापस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा, फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, इससे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, अब इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।

इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद फाइनली फॉर्म सबमिट कर देना है और उसका प्रिंट निकाल लेना है। फिर इस फॉर्म में दिए गए रजिस्ट्रार के एड्रेस पर जाकर फॉर्म और दस्तावेज सबमिट करना है और उसकी रसीद ले लेनी है। इसके बाद रजिस्ट्रार द्वारा जानकारी के वेरिफिकेशन के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है।

Leave a Comment