Google Doc Help Me Write: कर्मचारियों और छात्रों के लिए खुशखबरी,अब डॉक्युमेंट बनाना होगा चुटकियों का खेल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Google Doc Help Me Write: गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च करने का फैसला किया है, जिससे ऑफिस के बाद घर पर किया जाने वाला काम बेहद आसान हो जाएगा। इस फीचर की मदद से आप डॉक्युमेंट्स मिनटों में तैयार कर सकेंगे।

यह भी पढ़िए :- Fasal Bima Yojana: किसानो को मिलेगा ₹85,700 प्रति हेक्टेयर तक मुआवजा,जानें जरूरी दस्तावेज और फायदे

क्या है Google Doc Help Me Write?

Google Doc Help Me Write एक ऐसा फीचर है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। यह घंटों का काम मिनटों में पूरा करने में मदद करता है। इसकी मदद से आप लंबे-चौड़े डॉक्युमेंट्स तैयार कर सकते हैं, जिनमें कवर इमेज, इन-लाइन इमेज, स्टाइलिश टेक्स्ट, टेबल्स और यहां तक कि आपके Google Drive फाइल्स की सामग्री भी शामिल हो सकती है।

अब तक ऐसे कामों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस के बाद भी देर तक मेहनत करनी पड़ती थी। कुछ लोग तो बेडरूम में बैठकर भी डॉक्युमेंट ड्राफ्ट करते थे। भारत में लाखों लोग अंतिम समय पर काम करने के आदी हैं। ऐसे आलसी और लापरवाह लोगों के लिए यह फीचर गूगल का वरदान साबित होगा।

यह भी पढ़िए :- Wheather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, कल से गिरेगा पारा, देखे मौसम जानकारी

Google Doc Help Me Write का इस्तेमाल कैसे करें?

जब आप गूगल डॉक्स में नया डॉक्युमेंट खोलेंगे, तो पेज के टॉप पर यह ऑप्शन दिखेगा। इसे आप File > New > Help me create के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं। इस बटन पर क्लिक करने के बाद आप अपनी ज़रूरत के डॉक्युमेंट की डिटेल्स दे सकते हैं। साथ ही, “@filename” लिखकर Google Drive की फाइल्स को जोड़ सकते हैं।

आपकी सुविधा के लिए सैंपल प्रॉम्प्ट्स भी उपलब्ध होंगे। फिलहाल यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा में लॉन्च किया गया है। इसका रोलआउट 16 दिसंबर से शुरू होगा और उम्मीद है कि यह 9 जनवरी 2025 तक सभी के लिए उपलब्ध होगा।

Leave a Comment