दुनिया का बेशकीमत पेड़,लकड़ी से बनती है बन्दुक खेती में अंधांधुंध कमाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले शिक्षक थे। करनाल के रहने वाले शिवचरण कौशिक ने 2 साल पहले रिटायरमेंट के बाद खेती शुरू की। उन्होंने अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए इस खास पेड़ की खेती शुरू की। आज यह किसान महोगनी की खेती से लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहा है। आइए इस किसान और इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़िए :- Mandi Bhaw: सोयाबीन और गेहूं की कीमतों में फिर आई तेजी, आज के ताजा मंडी रेट

महोगनी की खेती

शिवचरण कौशिक ने अपनी 6 एकड़ जमीन पर 3000 महोगनी के पौधे लगाए हैं। महोगनी की लकड़ी घरों के फर्नीचर, होटल के दरवाजों और बंदूकों के बट बनाने में इस्तेमाल होती है। इस कारण इसकी बाजार में काफी मांग है।

यह पेड़ 12 से 15 साल में पूरी तरह तैयार हो जाता है। इसके बाद यह ₹80,000 से ₹1,00,000 तक में बिकता है। शिवचरण बताते हैं कि इस खेती से उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है।

महोगनी पेड़ की खेती का तरीका

शिवचरण ने बताया कि महोगनी की खेती के लिए पहले 2 फीट चौड़ा और गहरा गड्ढा बनाया जाता है। उसमें जैविक खाद डालकर पौधा लगाया जाता है। यह पेड़ कड़वा होता है, जिससे इसमें बीमारी और कीड़ों का खतरा नहीं रहता।

महोगनी पेड़ के उपयोग

महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर और बंदूकों के बट बनाने में होता है। इसके अलावा नाव, मेडिकल उपकरण, और कई कीमती चीजें बनाने में भी इसका उपयोग होता है। महोगनी के पत्तों से कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी-जुकाम और डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़िए :- खुशखबरी मिल रहे हर महीने ₹3000, यहाँ से करे आवेदन- E Shram Card

महोगनी से कमाई

महोगनी की लकड़ी ₹2500 प्रति क्यूबिक फीट के हिसाब से बिकती है। अगर आप इसे 1 एकड़ जमीन पर भी लगाते हैं, तो लाखों-करोड़ों रुपये कमा सकते हैं।

Leave a Comment