
सरकार ने शुरू की दो बड़ी योजनाए, मिलेगा फायदा ही फायदा, इन लोगो को मिलेगी पात्रता
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनकल्याण योजनाएं शुरू की गईं। इस मौके पर एक विशेष अभियान चलाया गया है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा विकास कार्यों को शुरू करने का कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है।
यह भी पढ़िए :- Instagram Private Account: झटपट मिलेगी इंस्टाग्राम की प्राइवेट डिटेल और पोस्ट जाने आसान टिप्स
दो बड़े कार्यक्रम हुए शुरू
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कुल दो कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इन कार्यक्रमों के नाम जन कल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान रखे गए हैं। ये कार्यक्रम जनवरी से दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत सुखद संयोग है कि इन कार्यक्रमों की शुरुआत गीता दिवस पर हो रही है।
जन कल्याण पर्व और विकास कार्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि जन कल्याण पर्व 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा और पहले से पूर्ण हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके साथ ही, इन जनकल्याण योजनाओं में पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़िए :- HDFC Bank Personal Loan: 1% से कम ब्याज दर पर पर मिल रहा ₹6 लाख तक का लोन वो भी 5 साल के लिए, जाने कैसे
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह अभियान जनता की सेवा और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग और व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सके।
यह आयोजन जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।