Onion Price: तगड़ी आवक के बावजूद प्याज के दामों में उछाल, मंडियों में 7000 रुपये क्विंटल तक पहुंचे के भाव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Onion Price: तगड़ी आवक के बावजूद प्याज के दामों में उछाल, मंडियों में 7000 रुपये क्विंटल तक पहुंचे प्याज के भावप्याज की कीमतों में कोई गिरावट नहीं दिख रही है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्याज की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। सरकार की एजेंसियों के जरिए खुले बाजार में प्याज बेचा जा रहा है, लेकिन इसकी सप्लाई नाकाफी है। खुदरा दरों में बढ़ोतरी के पीछे असली वजह यह बताई जा रही है कि मंडियों में ही प्याज महंगा बिक रहा है। मंडियों में आगमन मजबूत रहने के बावजूद ऐसा हाल है। इसलिए मान लीजिए कि जब तक मंडियों में प्याज सस्ता नहीं होगा, तब तक खुदरा दामों में गिरने की संभावना कम है।

यह भी पढ़िए :- Jio WFH Job: Jio ने किया कमाल,घर बैठे दे रही काम, मिलेगी हर महीने सैलरी ₹20,000

2 दिसंबर को महाराष्ट्र की 48 मंडियों में प्याज की नीलामी हुई। इनमें से 28 में अधिकतम थोक मूल्य 5000 रुपये प्रति क्विंटल और उससे अधिक रहा। जबकि 12 मंडियों में यह 6000 रुपये प्रति क्विंटल और उससे अधिक था। सोलापुर में एक ही दिन में रिकॉर्ड 58708 क्विंटल प्याज की बिक्री हुई, फिर भी अधिकतम थोक मूल्य 7000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। प्रमुख मंडियों के दाम नीचे टेबल में दिए गए हैं।

मंडी आगमन (क्विंटल में) न्यूनतम मूल्य (रुपये/क्विंटल) अधिकतम मूल्य (रुपये/क्विंटल) औसत मूल्य (रुपये/क्विंटल) पुणे (3 दिसंबर) 13643 2000 7000 4500 कोल्हापुर 6862 1000 5500 2500 सोलापुर 58708 500 7000 2600 मानचर 97 3250 5750 4500 सातारा 361 2000 6000 4000 जुन्नार (नारायणगांव) 18 1000 6000 4000 बारामती 376 2500 6800 5000 (सभी मंडियों के दाम और आगमन 2 दिसंबर के हैं, सिवाय पुणे के)

यह भी पढ़िए :- UP Police Bharti: पुलिस भर्ती का बड़ा अपडेट,PET-PST टेस्ट दिसंबर में,एडमिट कार्ड जल्द जारी

फिलहाल प्याज की कीमतें 5 साल के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं। आइए बात करते हैं इसके कारणों की अगर देखा जाए तो निर्यात में तेजी, निर्यात मांग में बढ़ोतरी, खराब मौसम से फसल क्षति और स्थानीय बाजार में मांग में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ी हैं। कहा गया था कि आपूर्ति में सुधार होने से नवंबर में कीमतें गिर जाएंगी, लेकिन नवंबर का महीना बीत चुका है और दिसंबर आ गया है, कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। व्यापारियों की मानें तो दिसंबर के मध्य से पहले प्याज की कीमत में गिरावट होने की संभावना नहीं दिख रही है।

Leave a Comment