
प्याज के दामों ने बधाई किसानो की चिंता, आम जनता की हुई मौज, 50% की बड़ी गिरावट
2025 की शुरुआत के साथ ही प्याज की कीमतों में 50% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां आम जनता को इससे राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बड़ी परेशानी बन गई है। मध्य प्रदेश के मंदसौर मंडी में प्याज की बंपर आवक हुई है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। दिसंबर महीने में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
यह भी पढ़िए :- Gold Silver Price: सोने चांदी के दामों में घमाशान देखे आज का ताजा रेट
किसान परेशान, आम जनता खुश
जहां आम जनता सस्ती प्याज पाकर खुश है, वहीं किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। व्यापारियों का कहना है कि अन्य राज्यों से भी प्याज की मांग बहुत कम हो गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्याज की कीमतें ₹4000 प्रति क्विंटल तक थीं, लेकिन नए साल के आते ही ये कीमत घटकर ₹2000 प्रति क्विंटल हो गई हैं।
प्याज की बंपर आवक
पिछले दो महीनों से कृषि उपज मंडी में प्याज की भारी आवक हो रही है। मंदसौर मंडी में प्याज के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिससे किसानों को उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। दिसंबर में जहां प्याज की कीमतें ₹3750 से ₹4000 प्रति क्विंटल थीं, वहीं अब ये ₹1500 से ₹2500 के बीच आ गई हैं।
यह भी पढ़िए :- DAP और यूरिया से कई गुना आगे निकला ये रामबाण खाद, खेती का खर्चा हुआ जीरो
गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में मांग कम
मंदसौर से प्याज गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में भेजी जाती है। व्यापारियों का कहना है कि इन राज्यों से मांग घटने के कारण कीमतों में गिरावट आई है। किसान कह रहे हैं कि एक महीने में प्याज के दाम ₹2000 से भी ज्यादा गिर गए हैं।