
Post Office Scheme: सिर्फ ₹10000 की बचत पर मिल रहा ₹8,24,641 लाख का रिटर्न देखे डिटेल
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम सरकारी निवेश योजनाओं में सबसे भरोसेमंद मानी जाती है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो छोटी राशि के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए यह स्कीम एकदम सही विकल्प साबित हो सकती है।
यह भी पढ़िए :- MP Board Admit Card 2025: 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड कब जारी होगा और कैसे डाउनलोड करें?
पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम क्या है?
इस स्कीम में आप न्यूनतम ₹500 से अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना निवेश कर सकते हैं। यह योजना 15 साल में परिपक्व होती है। वर्तमान में 7.1% की ब्याज दर लागू है, जिससे आपको टैक्स फ्री आकर्षक रिटर्न मिलता है।
₹1000/महीना निवेश कर बनाएं ₹8 लाख का फंड
अगर आप हर महीने ₹1000 निवेश करते हैं तो सालाना ₹12,000 का निवेश होगा। 15 साल बाद PPF अकाउंट परिपक्व होता है, लेकिन बेहतर रिटर्न के लिए इसे 5-5 साल के ब्लॉक में दो बार बढ़ा सकते हैं। 25 साल तक हर महीने ₹1000 निवेश करने पर कुल निवेश ₹3,00,000 होगा। 7.1% की ब्याज दर से आपको ₹5,24,641 का ब्याज मिलेगा। इस तरह कुल राशि ₹8,24,641 होगी।
5 साल के ब्लॉक में अकाउंट बढ़ाने का विकल्प
PPF अकाउंट को आप 5 साल के ब्लॉक में बढ़ा सकते हैं। इसके दो विकल्प हैं:
- नियमित निवेश जारी रखें।
- निवेश बंद कर केवल ब्याज लेते रहें।
आपको अकाउंट परिपक्व होने के 1 साल के भीतर बैंक या पोस्ट ऑफिस में फॉर्म जमा करना होगा।
यह भी पढ़िए :- पशुपालको की किस्मत में पैसो की लकीर खिचेगी इस नस्ल की गाय, भर देगी दूध के टैंकर
टैक्स बेनिफिट्स से भरपूर
यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है। इसमें निवेश, ब्याज और परिपक्वता पर मिलने वाली राशि पूरी तरह टैक्स फ्री है।
PPF अकाउंट कैसे खोलें?
आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में जाकर अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। आप इसे ऑनलाइन भी खोल सकते हैं।