
बकरियों की टॉप 4 प्रीमियम नस्लें,करें पालन और कमाएं इतना कि सपने में भी नही सोचा होगा
आज के समय में बकरी पालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। पशुपालक बकरी पालन को अधिक महत्व देते हैं क्योंकि इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। बकरी पालन से दो तरीके से कमाई की जा सकती है, पहला बकरी के दूध को बेचकर और दूसरा उसके मांस को बेचकर। कई किसान खेती के साथ-साथ बकरी पालन करके अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है और बकरी पालन उनके लिए फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़िए :- Personal Loan Apply: मिनटों में अप्रूवल होगा पर्सनल लोन वो भी लो इंट्रेस्ट रेट पर जाने कैसे
खेती में नुकसान उठाने के बाद कई किसान पशुपालन को अपनी आमदनी का जरिया बनाते हैं। आज हम आपको चार ऐसी बकरी की नस्लों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पालकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आइए इन चार नस्लों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्लैक बंगाल बकरी
ब्लैक बंगाल बकरी को दूध और मांस दोनों के लिए पाला जाता है। इसकी दूध और मांस की बाजार में बहुत मांग है। इसे नॉन-वेज पसंद करने वालों की सबसे पसंदीदा बकरी माना जाता है। इसका बाजार मूल्य 3000 से 5000 रुपये तक होता है। इसे पालना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
बीटल बकरी
बीटल नस्ल की बकरी को मांस और दूध दोनों के लिए पाला जाता है। इसका मांस स्वादिष्ट होता है और लोग इसे पसंद करते हैं। इसके दूध की भी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। इस नस्ल की बकरी की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये तक होती है।
उस्मानाबादी बकरी
उस्मानाबादी बकरी को खासतौर पर दूध के लिए पाला जाता है। इसका दूध काफी फायदेमंद होता है और इसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। इसके मांस की भी मांग रहती है। इसकी कीमत 12,160 से 14,400 रुपये तक होती है।
यह भी पढ़िए :- मात्र 22 दिन में बना देगी धन्ना सेठ, मेथी की खेती से कम समय में लाखों की कमाई
सोनपरी बकरी
सोनपरी नस्ल की बकरी को खासतौर पर मांस के लिए पाला जाता है। इसका मांस बेहद स्वादिष्ट होता है, जिसकी बाजार में काफी मांग है। इस बकरी का मांस 200 रुपये प्रति किलो बिकता है। इसे पालकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इन चार नस्लों की बकरी पालन से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।